फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय विक्रय में हो खाद मुहैया वर्ना होगा आंदोलन : भाकियू

Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील परिसर में बुधवार को भाकियू की आकस्मिक बैठक की गई। जिसमें क्रय विक्रय में किसानों को एक सप्ताह में खाद नहीं मुहैया कराए जाने पर आंदोलन का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू तहसील अध्यक्ष श्रीबाबू बुंदेला ने कहा कि पदाधिकारियों के साथ किसानों की आकस्मिक बैठक आयोजित किए जाने का तात्पर्य किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाना है। इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। डीएपी की मांग हो रही है। जब कहीं खाद नहीं मिलती तब पुखरायां के क्रय विक्रय केंद्र में मिल जाती थी। जहां खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं। खाद मुहैया नहीं कराई जा रही है। यदि एक सप्ताह में खाद मुहैया नहीं कराई गई तो किसान हित में आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसका सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया।
साथ ही कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन सामग्री मुहैया कराई जाए। उपचार की सुविधा गांव में ही की जाए। मवेशियों को टीकाकरण हो और किसानों की फसल नष्ट का मुआवजा जल्द दिलाया जाए। क्रय विक्रय की भूमि और आय की जांच कराई जाए। तहसील क्षेत्र के अकबराबाद, अमिलिया,पिलखनी, बढ़ौली ,सिंहारी, कछगांव, चौकी और अस्थियां आदि गांवों में छुट्टा मवेशियों से किसान परेशान हो रहे हैं। फसलें नष्ट हो रही हैं। तहसील सचिव प्रवीण विकास गौतम, उपाध्यक्ष रामनारायण, रामसनेही, चरन सिंह, भारत सिंह, रामनाथ यादव, धर्मेंद्र सिंह, रामभजन, ऋषि, यादवेंद्र, जागेंद्र बाबू सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें