स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप
वहां से पैसों का इंतजाम करके वापस लौटा, और उसने कहा कि वह दो हजार रुपये उधार लेकर आया है। 500 रुपये उसके पास पहले से हैं। उसने काफी आरजू मिन्नत की। इसके बाद महिला कर्मी ने 2500 रुपये ले लिए और जच्चा बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया। बताया गया है कि पैसे के लेनदेन का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं, उप केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी पैसों या रिश्वत के लेनदेन की बात को नकार रही हैं।