फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन कर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करतीं शिक्षिकाएं।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ से जुड़ी शिक्षिकाओं ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर बीएसए सुरजीत कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। संघ की कानपुर नगर जिलाध्यक्ष रुचि त्रिवेदी एवं जिला महामंत्री आशा कटियार के साथ सभी ब्लाॅकों से शिक्षिकाएं बीएसए दफ्तर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान 2011 से पहले तैनाती पाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग कर प्रधानमंत्री एवं शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में करीब 600 शिक्षिकाओं ने हस्ताक्षर किया। मौके पर मयूरी सिंह, मंजू चौधरी, समीक्षा तिवारी, गरिमा पांडेय व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें