कानपुर। सात साल पहले कोर्ट मैरिज करने वाली महिला ने अपने पति एमबीबीएस छात्र पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया।
मूलरूप से लखनऊ और वर्तमान में गाजियाबाद निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2014 में आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी युवक से उसकी मुलाकात प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय दिल्ली में हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और नशीली दवाएं खिलाकर दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर 16 अगस्त 2018 को कोर्ट मैरिज कर ली। वर्तमान में कानपुर के निजी कॉलेज में एमबीबीएस से एमबीबीएस कर रहा है। पति का किसी और लड़की से चक्कर चल रहा है। वह दूसरी शादी की फिराक में है। गुरुवार को महिला ने पनकी स्थित निजी कालेज में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।