फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला आरक्षी से साथी सिपाही ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर देहात में महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आरक्षी के साथ साथी सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ अकबरपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भदोही जनपद की रहने वाली महिला आरक्षी ने अकबरपुर थाना में तहरीर दी। बताया कि वह जिले एक पुलिस कार्यालय में कार्यरत है। उसकी दिन की शिफ्ट में ड्यूटी रहती है। आरोप लगाया कि ड्यूटी बदलने के दौरान साथी सिपाही विकास यादव उसको देखकर अश्लील कमेंट करता था। साथ ही उसको टच करने का मौका खोजता था। मौका मिलते ही आरोपी उसके कमरे में घुस आया और कमरा बंद कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे यह कहकर धमकाया कि यह बात उसने किसी को बताई तो उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर जान से मार देगा। वह शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने बीएनएस के तहत दुष्कर्म, धमकाने की धारा में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के साथ उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया गया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। - अरविंद मिश्र, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें