फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला सिपाही की 13 मई को मृत्यु , 30 को किया ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रांसफर लिस्ट जारी करने में कमिश्नरी पुलिस की लापरवाही
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस के ट्रांसफर लिस्ट जारी करने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस लाइन की महिला सिपाही शिल्पी यादव का स्थानांतरण दूसरे जोन में कर दिया गया जबकि उनकी मृत्यु 13 मई हो चुकी है। अधिकारी इसे मानवीय चूक बता रहे हैं लेकिन इसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डीजीपी मुख्यालय से निर्देश आने के बाद कमिश्नरी पुलिस के पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। अब तक एसआई और सिपाही मिलाकर 273 पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। पुलिस लाइन में तैनात रहीं सिपाही शिल्पी यादव तीरंदाजी की खिलाड़ी थीं। वह 13 मई बाराबंकी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में शामिल होने गई थीं। उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते 13 मई को फंदा लगाकर जान दे दी। उनका शव बैरक में मिला था। उनके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। उनकी मौत की सूचना पुलिस लाइन के अधिकारियों को दी गई। शनिवार को सिपाहियों की ट्रांसफर लिस्ट आई, जिसमें शिल्पी यादव का नाम भी शामिल कर लिया गया। उनका ट्रांसफर पूर्वी जोन में कर दिया। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक लिस्ट बनाने में चूक हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें