कानपुर। रेलबाजार में एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि एक अधिवक्ता ने उनका और उनकी मित्र का नंबर लेकर दोनों से जबरन फोन पर बात की। साथ ही विरोध करने पर दोनों की गलत फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
महिला सिपाही के अनुसार कुछ दिन पूर्व आगरा निवासी और खुद को अधिवक्ता बताने वाले दीपक बाबू ने उनके पीएनओ नंबर के माध्यम से उनका और उनकी सिपाही मित्र का मोबाइल नंबर ले लिया। फिर दोनों से जबरन बात करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो दीपक ने उनकी मित्र की वेलेंटाइन डे मनाते हुए फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पोस्ट कर दी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने उनकी भी गलत फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। थान प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।