कानपुर में मुंबई से अगवा महिला बैंक मैनेजर शनिवार को हरबंश मोहाल के एक होटल में मिली। मैनेजर को चार बदमाशों ने दो दिन पहले कार से अगवा कर लिया था और फिरौती में एक लाख रुपये मांगे थे। हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी के मुताबिक मुंबई में ग्रीन पार्किंग के पास रहने वाले कारोबारी की बेटी कुर्ला स्थित एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
दो दिन पहले वह दफ्तर जाने के लिए घर से निकली थी, तो घाटकोपर रोड के पास से कार सवार चार बदमाशों ने उसको अगवा कर लिया था। नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद पुष्पक एक्सप्रेस में लेकर उसे सवार हो गए। ट्रेन में चेकिंग होते देख बदमाश भाग निकले।
फेसबुक फ्रेंड से मिली मदद
सेंट्रल स्टेशन पर उतरी बैंक मैनेजर ने फेसबुक फ्रेंड से मदद मांगी। उसने ही बैंक मैनेजर को होटल में ठहरवाया और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया मुंबई पुलिस व बैंक मैनेजर के परिजन उसे लेकर वापस मुंबई चले गए हैं।