फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-बंगलूरू फ्लाइट में आई खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, कानपुर का परिवार भी फंसा

Mon, 08 Feb 2021 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
लखनऊ से बंगलूरू जा रहे विमान में रविवार शाम को तकनीकी खराबी आने से उसकी बीच रास्ते सिकंदराबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें लखनऊ और कानपुर के यात्री भी मौजूद थे। कानपुर निवासी  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय सचिव सचिन वोहरा भी परिवार समेत मौजूद थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात करीब 9:35 बजे विमान में गड़बड़ी होने से एनाउंसमेंट किया गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान 180 यात्रियों से खचाखच भरा था। हैदराबाद के सिकंदराबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिलते ही फ्लाइट को उतारा गया।

बाद में एयर इंडिया के विमान को बदला गया और करीब रात साढ़े 10 बजे दूसरी फ्लाइट बंगलूरू रवाना हुई। सचिन वोहरा अपनी पत्नी संगीता, अंतरंग वोहरा के साथ बेटी के बंगलूरू में होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें