कानपुर देहात। बिजली कनेक्शनों की बिलिंग कंपनी के झींझक क्षेत्र देख रहे एक सुपरवाइजर पर मीटर रीडरों ने धमकाने और रुपये उगाही करने का आरोप लगाया है। ऑनलाइन रुपये देने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। रविवार को मंगलपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की है।
जिले में बिजली कनेक्शनों की बिलिंग कंपनी के एक सुपरवाइजर को लेकर पहले भी विवाद रहा है। अब झींझक क्षेत्र के सुपरवाइजर पर मीटररीडरों ने आरोप लगाया है। पंकज, धीरेंद्र, अनुज, धर्मेंद्र व शिशुपाल आदि मीटररीडरों ने सुपरवाइजर पर आरोप लगाया है कि हर माह रुपये की उगाही की जाती है। इसके समर्थन में ऑनलाइन रुपये देने का ब्योरा भी प्रस्तुत किया है।
शिकायत करने पर काम से निकालने की धमकी देने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा आनंद शर्मा को जांच दी गई है, सत्यता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।