फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बच्ची को पोल से बांधा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। रंजीतपुर गांव में पिता ने पांच वर्षीय बेटी को छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल के पोल से बांध दिया। यह कदम उसने बेटी के छोटे भाई से झगड़ने पर उठाया। हालांकि कुछ देर बाद उसने बेटी को बंधन मुक्त कर दिया। इधर इसका वीडिओ वायरल होने पर पुलिस पिता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के रंजीतपुर गांव निवासी गुड्डू के दो बच्चे हैं। शनिवार दोपहर पांच वर्षीय बेटी ने अपने छोटे भाई से खेलने के दौरान झगड़ना शुरू कर दिया। इस पर गुड्डू ने उसे सबक सिखाने के लिए छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल के पोल से बांध दिया।
इस दौरान बच्ची के रोने पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखकर थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने चौकी इंचार्ज भागमल को जांच के लिए मौके पर भेजा। दरोगा को गुड्डू ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन

वहीं बच्ची ने भी पुलिस को बताया कि पिता ने छोटे भाई से झगड़ा करने पर उसे रस्सी से बांधा था पर कुछ देर बाद खोल दिया था। कोतवाली के दिवसाधिकारी एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें