फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या के बाद थाने पहुंचा पिता, बोला- साहब बेटी को गोली मारकर आया हूं, मुझे पकड़ लो

Sat, 09 Jan 2021 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर: घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में थरियांव थानाक्षेत्र के सिंहपुर के मजरे सनगांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। एक पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी और थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस व सीओ थरियांव आरोपी के घर पहुंचे। जहां युवती का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके कनपटी पर गोली मारी गई थी। पास में ही दोनाली बंदूक पड़ी थी।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हल्का इंचार्ज एसआई उपदेश कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थरियांव के जयसिंहपुर के मजरे सनगांव निवासी चंद्रमोहन यादव कस्बे में हड्डी रोग का क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन


उसकी बेटी स्वाती सिंह (20) की शादी 29 जनवरी 2020 को कानपुर सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर मंडी सिंहपुर निवासी नागेंद्र सिंह के साथ हुई थी। बुधवार को देवर के साथ स्वाती मायके आई थी। शनिवार सुबह चंद्र मोहन ने स्वाती को ससुराल जाने के लिए कहा।

बेटी ने मना कर दिया, तो इसे लेकर विवाद हुआ। चंद्रमोहन ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से बेटी के कनपटी में सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही स्वाती की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी सुनीता और बेटे सौरभ को जान से मारने की धमकी दी तो वह दोनों घर से भाग निकले।

इसके बाद आरोपी ने घर में ताला बंद किया और बाइक से थरियांव थाने पहुंचा और हत्या की वारदात कबूल की। सीओ अनिल कुमार के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसने बेटी की चरित्रहीनता के चलते गोली मारकर हत्या की है। थरियांव के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि आरोपी के मुताबिक बेटी अक्सर मायके आ जाती थी। उसका गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। विरोध करने पर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें