फतेहपुर जिले के खागा में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे नौ साल की बेटी के साथ नशे में धुत पिता ने दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर उसके दादा (बड़े पापा) आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। घर में वह अपनी मां, नौ साल की बेटी व दो अन्य छोटे बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी करता है।
रविवार की रात युवक नशे में धुत होकर आया और सो गया। उसके बगल में उसकी नौ साल की बेटी लेटी थी। रात करीब साढे़ 10 बजे पिता ने बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।