फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। नशे में धुत पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खागा में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे नौ साल की बेटी के साथ नशे में धुत पिता ने दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर उसके दादा (बड़े पापा) आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। घर में वह अपनी मां, नौ साल की बेटी व दो अन्य छोटे बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी करता है।

रविवार की रात युवक नशे में धुत होकर आया और सो गया। उसके बगल में उसकी नौ साल की बेटी लेटी थी। रात करीब साढे़ 10 बजे पिता ने बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया। इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ला फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आए। सोमवार सुबह लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे फतेहपुर भेजा गया।

इंस्पेक्टर खागा ने बताया कि लड़की के दादा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी के तीनों बच्चों की परवरिश को लेकर सभी को चिंता है। ननिहाल पक्ष से बातचीत की जा रही है, ताकि बच्चों को अभिभावक मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें