फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने 27 लाख में कर दिया अधेड़ के हाथों सौदा, मथुरा से भागी युवती कानपुर पहुंच बोली मेरे साथ दुष्कर्म हुआ

Fri, 02 Apr 2021 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मैडम, मेरे पिता ने 27 लाख रुपये में मेरा सौदा एक अधेड़ से तय कर दिया है। उसने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मैं किसी तरह बचकर भाग निकली। अब मुझे अपने माता-पिता के पास नहीं जाना है। 19 वर्षीय युवती ने किदवईनगर पिंक चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मथुरा जिले की युवती ने चौकी इंचार्ज सरिता मिश्रा को बताया कि उसके माता पिता ने पैसों के लिए उसे पैदा किया। बड़ी होने पर  मुंबई के रहने वाले एक अधेड़ के हाथों सौदा कर दिया। बताया कि माता-पिता ने उसे कभी स्कूल नहीं भेजा।

पीड़िता के अनुसार बीते मंगलवार को उसकी मां ने अधेड़ को उसके कमरे में भेज दिया। अधेड़ ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मां ने उसे जमकर पीटा। गुरुवार सुबह मौका पाकर वह घर से कुछ पैसे लेकर मथुरा बस अड्डे से कानपुर आने वाली बस में बैठ गई।
विज्ञापन


घूमते हुए वह किदवईनगर चौराहे के पास पहुंची। यहां उसे एडवोकेट अनूप सिंह मिले, जिन्होंने उसकी मदद के लिए उसे पिंक चौकी भेज दिया। चौकी इंचार्ज के अनुसार युवती की बातचीत संदिग्ध लग रही है। सच जानने के लिए मथुरा पुलिस से संपर्क किया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें