फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में ससुर व बहू ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस की जांच में ये बात आई सामने

Tue, 01 Oct 2019 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में लवेदी थाना के ग्राम असदपुर में रहने वाले 55 वर्षीय शख्स और उनकी 26 वर्षीय पुत्र वधू कोहालत बिगड़ने पर सोमवार की देर रात्रि सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया था। मंगलवार तड़के दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है या खाने की किसी चीज में धोखे से जहर जाने का हादसा है या फिर जहर देकर मारने की साजिश।

पुलिस वजह जानने में लगी है। लवेदी थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में कृष्ण मुरारी (56) पुत्र रामदयाल, उसकी पुत्रवधू सरिता (35) पत्नी भोगीराम  सरिता का 5 साल का बेटा अंकुश एक साथ रहते थे। कृष्ण मुरारी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गत सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे कृष्ण मुरारी व सरिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। अंकुश ने दोनों को तड़पते हुए उल्टी करते देखा तो दौड़कर पड़ोसी को बताया। गांव के चौकीदार श्रीकृष्ण ने थाना पुलिस व 100 नंबर को इसकी सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें