फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता बेटी के दूसरे युवक से संबंध... खूब समझाया; न मानने पर पिता ने सिर पटक- पटककर तोड़ दिया दम

Wed, 19 Feb 2025 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव में एक विवाहिता बेटी को समझाने गए पिता ने सिर पटक-पटककर जान दे दी। विवाहिता बेटी के दूसरे युवक से संबंध हैं, पिता ने बेटी को खूब समझाया, लेकिन वो न मानी।
विज्ञापन
father suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। नवाबगंज में विवाहित बेटी के दूसरे युवक से नजदीकी पर पिता उसकी ससुराल गए और काफी समझाया पर बात नहीं बनी। इससे क्षुब्ध पिता ने जमीन पर कई बार अपना सिर पटका तो बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


लोग जब तक समझ पाते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माखी थानाक्षेत्र के धोहा गांव निवासी व्यक्ति की बेटी अजगैन कोतवाली के एक गांव ब्याही है। बेटी के उसके गांव (ससुराल) के ही एक युवक से नजदीकी है। 

बेटी के परिवार में विवाद की सूचना पर पिता मंगलवार को ई-रिक्शा से बेटी के घर गया। उसे काफी समझाया लेकिन बेटी ने उसकी बात नहीं मानी। मामले में गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी बैठी लेकिन हल नहीं निकला। 
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध पिता ने पहले ई-रिक्शा पर फिर जमीन पर कई बार सिर पटका। इससे वह बेहोश हो गए। लोग होश में लाने का प्रयास करने लगे लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

राजाबाग इंचार्ज रवींद्र मालवीय ने बताया कि बेटी को समझाने आए पिता की नशे में सिर पटकने से मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें