फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को प्रेमी की बाहों में देख खौल उठा फौजी पिता का खून, फिर एक गोली की आवाज के बाद मच गया कोहराम

Wed, 03 Jul 2019 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पिता ने बेटी को मारी गोली - फोटो : SELF
विज्ञापन
बेटी को उसके आशिक की बाहों में देख फौजी पिता के सिर पर खून सवार हो गया। घटना इटावा शहर के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी यदुवंशनगर की है। जहां मंगलवार की रात रिटायर्ड फौजी ने तमंचे से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। बताते हैं कि उसने बेटी को घर में प्रेमी के साथ देख लिया था।
विज्ञापन


मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी नगर रामयश ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र के लोहा गांव निवासी उदयवीर सिंह यादव सैनिक कॉलोनी यदुवंशनगर में रहते हैं। उनकी बेटी तनु उर्फ सोनी (17) बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। उसका मोहल्ले के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 
विज्ञापन

मंगलवार रात प्रेमी छत के रास्ते किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस उदयवीर ने रात करीब 11:30 बजे तमंचे से तनु को दो गोली मार दी। सिर में गोलियां लगने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के मामा सुनील ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी कि भांजी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

करीब 10 मिनट में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का जायजा लेने पर प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या की आशंका हुई। मामा सुनील से घुमा फिराकर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी।

पुलिस ने मौके से उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें