फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कथावाचकों की चोटी काटने के मामले में तीन को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कथावाचकों की चोटी काटने के मामले में तीन आरोपियों को अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे की कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है। 50-50 हजार के मुचलकों पर जमानत स्वीकार की गई है। 21 जून को दांदरपुर गांव में जाति छिपाने के आरोप में कथावाचक मुकट मणी और संत यादव के साथ मारपीट की गई थी। कथावाचकों की चोटी काटकर उनका सिर भी मुड़वा दिया गया था। इस आरोप में दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपी उत्तम अवस्थी, प्रथम दुबे व आशीष तिवारी की दायर की गई थी। जमानत याचिका पर अदालत ने सुनवाई करते हुए उनकी जमानत को मंजूर कर दिया। चौथे आरोपी निक्की अवस्थी की जमानत पहले ही हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें