फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशेबाजी के विरोध में पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में नशेबाजी का विरोध करने पर पड़ोसी दंपती ने घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कृष्णापुरम निवासी अमित गर्ग ने बताया कि वह अपने नाबालिग बेटे के साथ रहते हैं। बताया कि उनके पड़ोसी रामचंद्र अक्सर शराब पीकर गालीगलौज करते हैं। 17 फरवरी को वह घर में पूजा कर रहे थे। तभी रामचंद्र ने नशे में गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी बेबी के साथ उनके घर में घुस आया और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। बेटा वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने बेटे को भी पीट दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें