फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से 30 साल बाद मिले पिता-पुत्र

Wed, 02 Oct 2019 07:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
30 साल बाद मिले पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा बुलंदशहर से 30 वर्ष पहले घर छोड़ कर निकले 80 वर्षीय वृद्ध डालचंद्र प्रजापति को चित्रकूट में परिजन मिल गए। वृद्ध को परिजनों से मिलाने की पहल बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष के बनाए गए वीडियो, पुलिस और भाजपा नेताओं की भूमिका अहम रही। जब खोए पिता से बेटे की मुलाकात हुई तब आंसुओं की धारा छलक पड़ी।
विज्ञापन


चित्रकूट के रामघाट में छह दिन पहले एक वृद्ध लगातार हो रही बारिश में भीग रहा था। कुछ लोगों ने जब नदी को बढ़ता देखा तो बाढ़ में वृद्ध के बह जाने की आशंका को देखते हुए उसे उठाकर घाट किनारे बने टीनशेड में लेटा दिया। इसी दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल और बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह पहुंचे।

कई दिन से भीगे कपड़े बदलवाए और वृद्ध को नजदीक के आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया। बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष ने वृद्ध का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को भी जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने वीडियो खुर्जा पुलिस को भेजा। इसी वीडियो की मदद से वृद्ध का दिल्ली में नौकरी कर रहा छोटा बेटा पवन उर्फ कल्लू प्रजापति पिता को पहचान गया।

वृद्ध के बेटे ने अजीत सिंह से संपर्क साधा और पिता को लेने चित्रकूट आ गया। मंगलवार को वृद्ध के बेटे पवन उर्फ कल्लू प्रजापति व उसके रिश्तेदार अशोक प्रजापति को लेकर अजीत सिंह ने रैन बसेरा सीतापुर में 30 वर्ष पहले खोए पिता से बेटे की भेंट कराई। जब वर्षों पूर्व से पिछड़े पिता-पुत्र मिले तो आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल भी मौजूद रहे। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि अमावस्या के दौरान वृद्ध को ईओ नगर पालिका नरेंद्र मोहन मिश्र की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। उन्होंने वृद्ध को सीतापुर स्थित रैन बसेरा में शिफ्ट किया था।

उपाध्यक्ष ने तीन बार कपड़े उपलब्ध कराए। रामघाट में नाविक मूलचंद्र व उनकी टीम ने वृद्ध के खान-पान व सेवा में मदद की। रैन बसेरा में सफाई नायक बसंत यादव ने वृद्ध को नहलाने धुलाने से लेकर कपड़ा बदलवाने में सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें