यूपी के बांदा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक ने बाइक सवार पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। राहगीर दोनों को पास के अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पिता व पुत्र की मौत के बाद भीड़ की पिटाई से बचने के लिए चालक ट्रक छोड़कर कुरसेजा पुलिस चौकी में घुस गया। चालक ने ही पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के हैं। बेटी की दवा लेने बांदा आ रहे थे।