फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटने अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी सोनेलाल सोनकर (30) गुरुवार रात करीब 9 बजे मिट्टी लादकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में नंदौली मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया।
ट्रैक्टर चालक ट्राली के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक को लेकर सीएचसी बिंदकी आए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गोल्डी रो-रोकर हाल बेहाल हो गई। दो साल पहले ही युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन

उसका एक दो माह का बेटा ऋषभ है। युवक की गांव में ही परचून की दुकान है। सूचना पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें