जिंदगी को फिर से शुरू करने की उम्मीद
शादी समारोह को गोपनीय रखा गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति पैदा न हो। पूरी रात थरियांव पुलिस सादी वर्दी में इलाके में गश्त करती रही। शादी समारोह में न कोई शोर था और न ही उत्सव जैसा माहौल, लेकिन पीड़िता के चेहरे पर जिंदगी को फिर से शुरू करने की उम्मीद साफ दिखाई दी।
साहस और साथ निभाने की मिसाल
घटना में पुलिस पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी रही, जहां लोगों ने मंगेतर के इस फैसले को साहस और साथ निभाने की मिसाल बताया। लोगों ने नव दंपती को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
एक मैरिज हाल में शादी की रस्में पूरी कराई गई हैं। शादी में कोई व्यवधान नहीं था। पीड़िता पति के साथ ससुराल विदा हो गई। -शमशेर बहादुर, थानाध्यक्ष थरियांव