ये सामान हुआ बरामद
आरोपी वर्ष 2022 में दर्ज अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, हत्या, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
http://
अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान
बताया गया कि 12 अक्टूबर 2022 को पंथरा गांव निवासी संगीता देवी ने अपने पति राहुल के अपहरण का मुकदमा थाना छिबरामऊ में दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान 16 अक्टूबर 2022 को राहुल का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई थी। मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि सागर फरार चल रहा था। एसपी कन्नौज ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।