फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मवेशी चोरी के दौरान पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पीटा, युवक की मौत

Mon, 04 May 2026 12:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव के 42 वर्षीय कमलेश दिवाकर की मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में भीड़ की पिटाई से मौत हो गई। परिजन कोराई गांव के एक परिवार पर कमलेश को घर बुलाकर पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीण चोरी के दौरान पकड़े जाने के बाद पिटाई से मौत की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


मृतक के भाई सुमेश उर्फ छोटू ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके भाई कमलेश दिवाकर को बुलाकर कई लोगों ने मिलकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके जिला अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश गांव की रामदुलारी के घर के बाहर बंधी भैंस चोरी कर रहा था। इसी दौरान रामदुलारी की नींद खुल गई। विरोध करने पर कमलेश ने रामदुलारी को चाकू मार कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने कमलेश को पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां इलाज दौरान सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें