फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: 12 घंटे में शस्त्र चोरी का खुलासा, लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 09 Nov 2025 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मौरंग डंप के कार्यालय से हुई लाइसेंसी बंदूक चोरी की वारदात का मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले की पुलिस ने शस्त्र चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है। मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मौरंग डंप के कार्यालय से बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने वहां रखी लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मात्र 12 घंटे के भीतर ही आरोपी विकास निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हुई बंदूक बरामद की है। थाना प्रभारी किशनपुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें