फतेहपुर जिले में जंगली जानवर की दस्तक से जिले के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। हुसैनगंज और थरियांव थाना क्षेत्रों में लकड़बग्घे के हमले की सूचना से हड़कंप मच गया। अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और खेतों व गांव के आसपास सर्च और कांबिंग अभियान शुरू कराया गया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मवई में लकड़बग्घे के हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच और कांबिंग के बाद स्पष्ट हुआ कि हमला लकड़बग्घे ने नहीं, बल्कि सियार ने किया था। इस घटना में गांव के तीन लोग घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर आसपास के खेतों और आबादी वाले इलाकों में कांबिंग की गई।