फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बछरौली गांव में जबरन शव ले जाने में पुलिस की हाथापाई का वीडियो वायरल

Mon, 12 May 2025 05:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बछरौली गांव में शव ले जाने को लेकर पुलिस और परिजनों में हाथापाई हो गई। मामले का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
शव उठाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों को रोकती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धाता थाना क्षेत्र के बछरौली गांव में खुन्नस के चलते 26 अप्रैल को दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल शंकरलाल गुप्ता (55) की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के गांव से जबरन शव ले जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में महिलाएं पुलिस का विरोध कर रहीं हैं। एक दारोगा से छीनाझपटी तक हो जाती है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन

गांव निवासी शंकरलाल और कमलेश गुप्ता पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। प्रयागराज में इलाज दौरान शनिवार को शंकरलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद नामजद आरोपियों कमलेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुमन व उमा देवी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से परिजनों ने रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। गांव से पुलिस के शव लेकर जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पुलिस शव रखी चारपाई को कुछ लोगों से जबरन उठवाती नजर आती है। इसका ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीण शव के पीछे शोर मचाकर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक दारोगा से महिलाओं की झड़प होती है। कुछ सेकेंड के लिए हाथापाई होती भी वीडियो में दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें