थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर अवैध कट से निकल रहे बाइक सवारों की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों को पीएम के लिए भेजा। मृतक चाचा व भतीजे हैं। कोतवाली क्षेत्र के नीरज पुत्र मनोज लोधी निवासी मदारीपुर कला अपने साथियों के साथ बिलंदा कस्बे गया हुआ था।
नीरज के साथ उसमें चार अन्य और लोग भी बैठे हुए थे। जिसमें अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर लोधी निवासी मदारीपुर, आयुष पुत्र अनिल कुमार, श्रवण पुत्र रामकिशोर, पुष्पेंद्र पुत्र श्रवण भी बैठे थे। बिलंदा से मदारीपुर जाने के लिए वह अवैध कट से गुजर रहे थे। तभी इलाहाबाद की ओर से आ रही टाटा सफारी से जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई।
घायलों को देखने पहुंची साध्वी
मृतक अनिल कुमार के भाई श्रवण कुमार के दस वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। अनिल शादी शुदा था। जिसके एक बेटा आयुष व बेटी उपासना है। अनिक रेलवे ट्रैक में रैक उतारने का काम करता था। एक ही घर में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर हसवा चौकी प्रभारी सुमित देव पांडे फोर्स के पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हाईवे पर बाइक सवार घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंची।