फतेहपुर। विद्या ज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा दो दिन बाद हैं। एक दिसंबर को दो पालियों में चार केंद्रों में परीक्षा होगी। तहसीलवार बच्चों के हिसाब से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा में 3215 बच्चे शामिल होंगे। विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए 1630 बालिका और 1585 बालकों ने आवेदन किया है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के बच्चों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी परीक्षा केंद्र निर्धारित है। खागा तहसील क्षेत्र के बच्चों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ऐलई परीक्षा केंद्र बना है। सदर तहसील क्षेत्र के बच्चों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र तय हैं। पहली पाली में बालिका परीक्षा देंगी, जबकि दूसरी पाली में बालक परीक्षा में शामिल होंगे।
डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि विद्या ज्ञान की यह प्रारंभिक परीक्षा है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को अंतिम परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। परीक्षा में कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चे ही शामिल होंगे।