फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: स्टेशन पर दो कछुआ तस्कर दबोचे, 148 जीवित कछुए बरामद; बंगाल जा रही थी 40 लाख की खेप, जांच शुरू

Wed, 04 Feb 2026 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 40 लाख रुपये के 148 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस और वन विभाग की टीमें अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड और तस्करी के पूरे रूट की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
148 जीवित कछुए बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान  जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 148 जीवित कछुए बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। संयुक्त टीम ने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और ट्रेन के जरिए कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।

विज्ञापन

http://

नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी टीमें

इस कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। बरामद सभी कछुओं को नियमानुसार वन विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें