फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: रेलवे ट्रैक पार करते समय साले-बहनोई की ट्रेन से कटकर मौत, मचा कोहराम

Thu, 18 Nov 2021 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मलवा थाना क्षेत्र के मालवा रेलवे स्टेशन स्थित निर्माणाधीन अंडर पास पर रेलवे ट्रैक पार करते समय दो बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली के छविनाथ पुर गांव निवासी रामचंद्र अपने साले राजेंद्र के मामा के लड़के संदीप को पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस कानपुर ले गए थे। जहां से वापस अपनी ससुराल मलवा थाना क्षेत्र के भरसवां गांव जा रहे थे।

मलवा रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर पास के बगल से पटरी से रात करीब 11 बजे बाइक निकालते समय दोनों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे 35 वर्षीय रामचंद्र व रिश्ते के साले बिंदकी कोतवाली के महमूदपुर निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें