Fatehpur News: बिंदकी कस्बे में बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर 70 वर्षीय आचार्य की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहपुर जिले में बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में तीसरी मंजिल से गिरकर 70 वर्षीय आचार्य की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया। बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी पंडित रमाकांत तिवारी बुधवार को मकान की छत पर पानी की टंकी देखने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।