फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कानपुर: हाईवे पर वाहन से भिड़ा ट्राला, केबिन चकनाचूर होने से चालक गंभीर रूप से घायल

Tue, 07 Apr 2026 05:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार भोर पहर एक सड़क हादसे में पत्थर लदा ट्राला आगे चल रहे वाहन से टकरा गया, जिससे ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के पास हुआ, जब ट्राला कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार भोर पहर एक सड़क हादसे में पत्थर लदा ट्राला आगे चल रहे वाहन से टकरा गया, जिससे ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के पास हुआ, जब ट्राला कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राला में लदे पत्थर सड़क पर बिखर गए और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घायल चालक सलीम खान (45), निवासी नरनगली थाना रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) को केबिन में फंसी हालत से बाहर निकाला गया और तत्काल पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि हादसा भोर के समय हुआ है और अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें