फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 29 Apr 2024 03:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
शिक्षक नरेंद्र कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के औंग में हुए सड़क हादसे में घायल शिक्षक की 6 दिन बाद हैलट अस्पताल कानपुर में रविवार रात मौत हो गई है। परिजन पीएम के बाद शव गांव लाने को गए हैं। औंग थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बाइक सवार शिक्षक को पिकअप ने 22 अप्रैल शाम टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही शिक्षक गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे। विद्यालय स्टाफ ने इलाज के लिए नर्सिंग होम औंग लाकर परिजनों को सूचित किया था। जहां डॉक्टर ने गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया था। परिजन इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल कानपुर ले गए थे। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था।

विज्ञापन


औंग थाने के खरौली गांव के सुरेश चंद रैदास के पुत्र नरेंद्र कुमार बायो के शिक्षक थे। प्रथम पाली पर चार घंटे करचलपुर के इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। दूसरी पाली में चार घंटे स्टेशन रोड औंग के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। इंटर कॉलेज से पढ़ाकर बाइक से घर जा रहे थे। घर जाते समय कॉलेज से निकलते ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। पुलिस ने चालक को वाहन सहित कब्जे में ले लिया था। मृतक शिक्षक के बड़े भाई वीरेन्द्र कुमार खरौली गांव में पंचायत मित्र हैं। मृतक की तीन बहने शादीशुदा हैं। शिक्षक के एक 3 वर्ष का बेटा रुद्रांश है। मौत की खबर सुनकर माता कमला देवी तथा पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें