फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: राम मंदिर पर स्वामी परमानंद गिरि का बड़ा बयान, बोले- एसआईटी जांच में सच सामने आएगा, कही ये बात

Thu, 16 Jul 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: राम जन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि जी ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और राम भक्तों, साधु-संतों व विभिन्न संगठनों के बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए भाजपा के योगदान को सराहा और हिंदुओं को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
स्वामी परमानंद गिरि जी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम मंदिर में चोरी घटना से हम ही नहीं सारे राम भक्तों का हृदय आहत है, लेकिन हम सबको एसआईटी पर भरोसा करना चाहिए। जांच में सब सामने आ जाएगा। राम मंदिर भाजपा से नहीं मिला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से मिला है। इसमें साधु, संतो, विहिप,आरएसएस, बजरंग दल और अपने परिवार की परवाह किए बगैर अपने को बलिदान करने वाले राम भक्तों के बलिदान से मिला है।

विज्ञापन

ये बातें राम जन्म भूमि न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि जी ने अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहीं। वह गुरुवार को अपनी जन्मभूमि मवई धाम परमानंद बालिका इंटर कॉलेज की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ केवल भाजपा ही साथ खड़ी हुई। सनातन के साथ राजनीति स्वीकार नहीं है। पहले हम हिंदू है, बाद में राजनेता। विधर्मी संगठित हिंदुओं को बांटने का षडयंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें