फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 की टीम का हिस्सा रहे फतेहपुर के सुमित कल्पना चावला को मानते हैं आदर्श, इसरो मे हैं तैनात

Tue, 23 Jul 2019 11:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चंद्रयान 2 की लॉन्च टीम में शामिल फतेहपुर के सुमित कुमार के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रयान-2 की कामयाबी में योगदान देने वाले फतेहपुर खागा के सुमित कुमार कल्पना चावला को आदर्श मानते हैं। सुमित का नाम सुर्खियों में आते ही मंगलवार को उनके घर पर शुभचिंतक पहुंचे और परिजनों से मिलकर खुशी जताई। 
विज्ञापन


सुमित की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनका बेटा होश संभालते ही इसरो में काम करने की बातें करता था और उसका यह सपना था। खागा से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कानपुर गया। उसने अपने कमरे में अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला (दिवंगत भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री) की तस्वीर लगाई थी।

 
विज्ञापन

बचपन से इसरो में काम करने की चाह तो कल्पना चावला को आदर्श मान घर से निकाले कदम

चंद्रयान-2 - फोटो : PTI
पहले वह श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर में तैनात हुए और फिर वहां से इसरो में। पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि हरिकोटा में तैनाती के समय वह अपनी पत्नी के साथ वहां गए थे। बेटे ने उन्हें पूरा स्पेस सेंटर घुमाया। मौजूदा समय सुमित अपनी पत्नी नेहा के साथ अहमदाबाद में रहते हैं।

छोटे भाई ने बताया कि सुमित अगस्त महीने में कुछ दिन के लिए घर आएंगे। मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके गुरु स्वामी विज्ञानानंद ने भी सुमित से मिलने की इच्छा जताई है। उसके आते ही वह भिटौरा के भृगुधाम आश्रम जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें