Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हथगाम रोड स्थित पतहापर गांव के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से बाइक सवार गैराज मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। वहींं, आरोपी चालक मौके से ट्राला छोड़कर फरार हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगाम रोड के पतहापर गांव के पास शनिवार सुबह ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना के गनेशपुर गांव निवासी हजारी पासवान का पुत्र सर्वेश (38) गैराज का मिस्त्री था। वह सुबह करीब आठ बजे घर से काम पर निकला था।
पतहापर गांव के पास बाइक नियंत्रित हो गई। बाइक सवार दूसरी दिशा से आ रहे ट्राला की चपेट में आ गया। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट लगने से मौत हुई है। चालक की तलाश की जा रही है।