फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बंद चमड़ा फैक्टरी में मिला महिला का सुलगता शव, पास में पड़ा था रिफाइंड का खाली डिब्बा

Mon, 15 Sep 2025 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: धुंआ उठता देख फैक्टरी में घुसे चरवाहों ने शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त के लिए आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के समीप बंद पड़ी (सील) चमड़ा फैक्टरी में सोमवार देर शाम महिला का सुलगता हुआ शव मिला। शव से धुआं उठता देख चरवाहों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। फैक्टरी थाने से करीब सात-आठ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है या फिर जिंदा ही उसे जलाया गया। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रानीपुर के समीप चमड़ा फैक्टरी के आसपास कुछ चरवाहे मवेशी चरा रहे थे। इस बीच चरवाहों ने देखा कि फैक्टरी के अंदर से धुआं उठता देखा तो वे दीवार फांदकर भीतर पहुंचे। यहां उन्हें महिला का सुलगता शव पड़ा दिखा, जिससे धुंआ उठ रहा था। शव जलकर लगभग कंकाल सा बन गया था। नजदीक ही एक रिफाइंड का खाली डिब्बा भी पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी डिब्बे में केरोसिन, पेट्रोल या डीजल लाकर महिला को जलाया गया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने डिब्बे के अलावा शव जलने की राख और हड्डियों के टुकड़े कब्जे में लिए हैं।

पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि तभी गांव निवासी प्रकाश निषाद मौके पर पहुंचा और उसने बताया कि उसकी पत्नी जगरानी (45) चार सितंबर की सुबह से लापता है। लेकिन उसने पत्नी का शव होने से मना कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी बताया कि एक महिला सोमवार सुबह दो युवक के साथ बाइक से ओवरब्रिज के आसपास घूमते देखी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में काफी समय पहले ममता साबुन बनता था। फैक्टरी किसी कानपुर निवासी की बताई जा रही है, लेकिन मालिक का नाम स्पष्ट नहीं है। साबुन के बाद इसमें कुछ समय तक तसले भी बने। इसके बाद में चोरी छिपे चमड़ा गलाना शुरू हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर वर्ष 2020 में यह फैक्टरी सील कर दी गई थी। सीओ गौरव ने बताया कि बंद फैक्टरी में महिला का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें