फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की मौत पर छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र में शनिवार को महिला का शव फंदे से लटकता मिला था। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह ससुरालीजन के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




पिता धर्मेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन दहेज की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री की हत्या की गई है। धर्मेंद्र की तहरीर पर पति हरिओम पांडे, ससुर राजेश पांडे, सास सिद्धा, जेठ अमित पांडे, ननंद लक्ष्मी और नंदोई रामजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष सुमित देव पांडे ने बताया कि ससुर राजेश पांडे और उनकी पत्नी सिद्धा को जगदीशपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें