फतेहपुर जिले में ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कानपुर देहात पुखरायां की रहने वाली राम प्रकाश कटियार की पत्नी प्रमिला आठ अप्रैल को ई-रिक्शा से घर जा रही थी।
चांदपुर थाना क्षेत्र के हर कुंडी के पास अपाचे बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन लूटकर भाग निकले थे। जांच में जुटी चांदपुर व थाना बिंदकी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत धमनाखुर्द रोड पर मुठभेड़ के दौरान चेन लूट में वांछित 25,000 इनामिया और हिस्ट्रीशीटर धरमवीर उर्फ राज लोधी उर्फ उगलेश को गिरफ्तार किया।