फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, होटलकर्मी की मौत और गनमैन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 May 2026 01:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ललौली क्षेत्र में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में होटलकर्मी की मौत हो गई और गनमैन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया है और सड़क पर यातायात बहाल कराया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में जिंदपुर टोल प्लाजा से आगे वैशाली ढाबा के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर से बांदा सागर रोड होते हुए बहुआ की ओर जा रही सरकारी रोडवेज बस की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल  पर सवार होटलकर्मी व गैनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों की पहचान अशोक पाल (40) पुत्र जब्बर पाल निवासी जिंदपुर थाना ललौली एवं ज्ञान सिंह (51) पुत्र गुलजारी निवासी चकमीरपुर थाना गाजीपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल सदर फतेहपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ज्ञान सिंह की मौत हो गई। वहीं, अशोक पाल की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

विज्ञापन

http://



कुछ देर के लिए यातायात रहा प्रभावित

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू रूप से चालू करा दिया गया। मृतक ज्ञान सिंह घटनास्थल के पास स्थित वैशाली ढाबा में नौकरी करते थे। शनिवार को जिंदपुर टोल प्लाजा में गनमैन के पद पर कार्यरत अशोक के साथ मोटर साइकिल से बहुआ समान लेने आ रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें