आठ सवारियों को दूसरी बस से कानपुर भेजा
मोहित बनारस से कानपुर जा रहा था। चकरपुर मंडी में राजलक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम था। मोहित अविवाहित था। मां पिंकी तथा बड़े भाई शोभित व रोहित के साथ रहता था। ट्रेडिंग कंपनी के काम से बनारस गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया आठ सवारियों को दूसरी बस से कानपुर भेज दिया गया था।
हाईवे में खड़े डंपर के चल देने से हुआ हादसा
बस चालक बेगराज सिंह ने बताया हाईवे में पहले से दो डंपर बराबरी पर खड़े थे। जैसे ही बस पास पहुंची दोनों डंपर तेजी से हाईवे में चल पड़े। बस के आगे दोनों डंपर आ गए। बस रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे टकरा गई।
रोडवेज की टीम मौके पर पहुंची
दुर्घटना की सूचना पर रोडवेज की जांच टीम रविवार सुबह मौके पर पहुंची। टीम में सुरेश चंद यादव सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा किरन कुमारी स्टेशन मास्टर फतेहपुर व राकेश कुमार तिवारी दुर्घटना प्रभारी सम्मिलित है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है।