तीनों युवक सड़क पर ही पड़े रहे
जितेंद्र को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। खबर मिलते ही दिलीप की मां राजकुमारी व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वह बेटे के गम में बेहाल दिखे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक चाक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव गांव के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद तीनों युवक सड़क पर पड़े रहे।
राहगीरों ने हादसा स्थल का वीडियो वायरल किया
वहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 30 मिनट का समय लग गया। इस दौरान एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। काफी देर बाद एंबुलेंस आने पर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने हादसा स्थल का वीडियो वायरल किया है, जिसमें तीनों युवक रोड पर तितर-बितर पड़े हैं।
परिजनों को पुलिस ने दी सूचना
पुलिस कर्मियों ने तीनों युवकों के मोबाइल कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। रामपुर रेवाड़ी गांव निवासी लखन नामक युवक सदर अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी है।