फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: प्रधान की हत्या के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पुलिस ने झोलाछाप को उठाया

Mon, 08 Jun 2020 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक अंतर्गत फरीदपुर गांव में हुई पूर्व प्रधान की हत्या के 11 दिन बाद भी पुलिस किसी तह तक नहीं पंहुची है। गिरफ्तार किए चार लोग अभी भी थाना में बैठे हैं। पुलिस ने गांव के एक छोलाछाप को उठाया है। जिससे गांव में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन


27 मई को फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पूर्व प्रधान मृतक शिवशंकर की पत्नी राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के वर्तमान प्रधान जयसिंह उसके भाई शेरसिंह नरपत सिंह व उदय सिंह को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन

हत्या के 11 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पंहुच सकी है। पुलिस ने शनिवार को गांव के एक अन्य व्यक्ति को उठाया है। यह गांव में छोला छाप डाक्टर है। दो दिन से पुलिस की पूछताछ चल रही है। उधर मृतक प्रधान के परिजनों का कहना है पुलिस आरोपी नही पकड़ पा रही है।

मृतक के पुत्र चमन सिंह ने बताय कि पुलिस जितेंद्र पुत्र भोला को उठा कर ले गयी है। जितेंद्र पिता के पास अक्सर उठता बैठता था और पिता का सम्मान करता था। पुलिस बेगुनाहों को परेशान कर रही है।

उधर गिरफ्तार किए गये वर्तमान प्रधान जयसिंह के बेटे अंकेश यादव का कहना है कि मेरे पिता व चाचा को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। एसओ विनोद गौतम का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें