फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंडिगो की अव्यवस्था…तीन फ्लाइटें निरस्त, क्रू की कमी और तकनीकी खराबी बनी मुसीबत, यात्रियों का हंगामा

Fri, 05 Dec 2025 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंडिगो एयरलाइन में क्रू की कमी और चेक-इन सिस्टम की तकनीकी समस्या के कारण शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की तीनों उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने हंगामा किया, जबकि गुरुवार को भी ये उड़ानें दो से चार घंटे देर से चली थीं।
विज्ञापन
इंडिगो की तीन फ्लाइटें कैंसिल, यात्री नाराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इंडिगो एयरलाइन में क्रू की कमी और और चेक-इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर  शुक्रवार को शहर में और गहरा गया। दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त कर दिया गया। फ्लाइट निरस्त के संबंध में कोई जानकारी भी हवाई यात्रियों को नहीं दी गई। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने इस पर हंगामा किया। एक दिन पहले भी तीनों उड़ाने तय समय से देर आईं और गईं।

विज्ञापन

मुंबई की उड़ान चार और दिल्ली की उड़ान 3.20 घंटे देर से आई। बेंगलुरु की उड़ान में भी दो घंटे 10 मिनट विलंब हुआ। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो का परिचालन गुरुवार को भी बाधित रहा। गुरुवार को शहर की उड़ानों पर भी इसका असर रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

गुरुवार को भी थी भारी देरी
बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई की उड़ाने दो से चार घंटे तक देरी से आ सकीं। बेंगलुरु की उड़ान दोपहर 12:50 पर आती और 1:35 बजे जाती है। दिल्ली की उड़ान दोपहर दो बजे आती और 2:40 बजे जाती है। इसी तरह मुंबई की उड़ान दोपहर 2:35 बजे आती और 3:15 पर जाती है। गुरुवार को बेंगलुरु की उड़ान तीन बजे, दिल्ली की उड़ान शाम 5:20 और मुंबई की उड़ान शाम 6:33 बजे आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें