एसआईआर सहित राजस्व कार्य ठप
आंदोलन का सीधा असर राजस्व कार्यों पर पड़ा है। एसआर्इआर, नामांतरण, खतौनी संशोधन और भूमि लेखा जैसे सभी कार्य ठप हो गए हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला स्तरीय इस प्रदर्शन में सदर, बिंदकी और खागा तहसील के लेखपाल बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।