फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: तेल टैंकर ने बाइक को मारी थी टक्कर, घायल की हैलट में उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 Oct 2026 10:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर चिल्ला पुल के पास तेल टैंकर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार बच्छराज निषाद की बृहस्पतिवार तड़के कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल बांदा जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर चिल्ला पुल के पास तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल  हो गया। बृहस्पतिवार तड़के कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल के मजरे दड़वन गांव निवासी बच्चीलाल निषाद का पुत्र बच्छराज निषाद (42) मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक से अपनी ससुराल बांदा जिले के चिल्ला गांव जा रहा था। चिल्ला पुल के पास मोड़ पर पहुंचते ही बांदा से कानपुर की ओर जा रहे तेल टैंकर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बच्छराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

टैंकर को कब्जे में लिया
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बृहस्पतिवार तड़के चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्छराज की मौत से पत्नी सावित्री देवी और बेटियों खुशबू व पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे अजय कुमार और कृष्णा भी हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि टैंकर को पकड़ लिया गया है। चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें