टैंकर को कब्जे में लिया
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बृहस्पतिवार तड़के चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्छराज की मौत से पत्नी सावित्री देवी और बेटियों खुशबू व पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे अजय कुमार और कृष्णा भी हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि टैंकर को पकड़ लिया गया है। चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।